सुषमा ने म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू हटिन क्याव से मुलाकात की।

क्याव भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “पिछले सोमवार को नेपीथा में और आज दिल्ली में! सुषमा स्वराज ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू हटिन क्याव से मुलाकात की।”

सुषमा 22 अगस्त को म्यांमार की प्रशासनिक राजधानी नेपीथा के एकदिवसीय दौरे पर गई थीं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति क्याव और स्टेट काउंसलर व विदेश मंत्री आंग सान सू की को भारत आने का न्यौता दिया था।

राष्ट्रपति क्याव शनिवार को बोधगया गए थे और उन्होंने रविवार को आगरा में ताजमहल का दीदार किया।

नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के सत्ता में आने के बाद से यह म्यांमार के राष्ट्रपति का पहला भारत दौरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493