मप्र : सम्मान की खातिर युवक-युवती की हत्या?

अनूपपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में युवक-युवती की हत्या कर दी गई है। दोनों बीते दो दिनों से गायब थे। प्रारंभिक तौर पर यह हत्या सम्मान की खातिर (ऑनर किलिंग) किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैतहरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रोहत रजक (23) और विद्या सिंह चंदेल (35) के शव संदिग्ध हालात में मिले हैं। महिला की गर्दन पर गंभीर घाव है, वहीं युवक के शरीर के निचले हिस्से में जख्म है। इतना ही नहीं दोनों के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं।

जैतहरी के थाना प्रभारी आर. एन. आरमो ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, “शनिवार को रोहित के चाचा ने थाने को सूचना दी थी कि रोहित लापता है। रोहित को विद्या के साथ परिजनों ने देखा था, मगर रविवार को दोनों का कोई पता नहीं चला। सोमवार को दोनों के शव मिले हैं। हत्या की गई है, यह मौके की स्थितियां बता रही हैं।”

रोहित और विद्या जैतहरी के वार्ड 11 के मनागंज के निवासी हैं।

सम्मान की खातिर हत्या किए जाने के सवाल पर आरमो ने कहा, “यह अभी कहा नहीं जा सकता कि किसने और क्यों हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच में तथ्यों के सामने आने के बाद ही उस कुछ कहा जा सकेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493