बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र : मंत्री

पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने राज्य में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो़ चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि बाढ़ से 12 जिलों में 33 लाख आबादी प्रभावित हुई है। केंद्र सरकार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करनी चाहिए।

आपदा प्रबंधन मंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बिहार को अभी तक केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। केंद्र की सरकार में शामिल बिहार के मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के नाम पर केवल सैर-सपाटा कर फोटो खिंचवा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “अगर उन्हें बिहार के बाढ़ पीड़ितों की चिंता है तो केंद्र सरकार से तत्काल मदद उपलब्ध कराएं तथा जल्द विशेषज्ञों की टीम भेजकर तबाही का आकलन कराएं।”

उन्होंने बाढ़ राहत शिविरों में रोटी बनाने की मशीन लगाने की बात करते हुए कहा कि इससे शिविरों में पीड़ित लोगों को जल्द रोटी उपलब्ध हो पाएगी।

उल्लेखनीय है कि गंगा सहित अन्य प्रमुख नदियों में हाल में आई बाढ़ से बिहार के 12 जिलों के 2024 गांव की 37़21 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ से अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493