सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसायटी को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। देश में फुटबॉल को जमीनी स्तर पर विकसित करने और लोकप्रिय बनाने के प्रयासों के लिए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने ‘विकास के लिए खेल’ योजना के तहत सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसायटी को ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि यह सोसायटी प्रतिष्ठित सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करता है और पिछले छह दशकों के दौरान देश में फुटबॉल के विकास के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है।

खेल मंत्रालय ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा के साथ सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसायटी को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी।

सुब्रतो मुखर्जी सोसायटी ने 1960 में देश में स्कूल स्तर के वृहद सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शुरू किया, जिसमें हर साल 35,000 भारतीय और विदेशी स्कूली बच्चों की टीमें हिस्सा लेती हैं। इस टूर्नामेंट से निकलकर कई खिलाड़ी सीनियर स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसायटी के उपाध्यक्ष और वायु सेना प्रशासन प्रमुख एयरमार्शल एम. के. मलिक ने सोसायटी की तरफ से सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार ग्रहण किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493