भारत, अमेरिका वार्ता की सहअध्यक्षता करेंगे सुषमा, केरी

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी मंगलवार को दूसरे भारत-अमेरिका रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस दौरान पिछली बार बैठक में लिए गए फैसलों की समीक्षा की जाएगी और सहयोग के नए क्षेत्रों का चुनाव किया जाएगा।

वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके समकक्ष पेनी प्रिजकर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। ये दोनों ही भारत-अमेरिकी सीईओ फोरम की अध्यक्षता करेंगे।

इस फोरम में टाटा संस के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री और हनीवेल समूह के प्रमुख डेव कोटे सह-अध्यक्ष होंगे।

इस वार्ता को दोनों देशों के लिए सर्वाधिक व्यापक तंत्र बताते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि सहअध्यक्षों का दोनों पक्षों के उच्चस्तरीय, अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में भारत, अमेरिका संबंधों को रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता के जरिए बढ़ाने का फैसला किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493