मोदी साउनी योजना के शुभारंभ के लिए गुजरात पहुंचे (लीड-1)

अहमदाबाद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सिंचाई योजना साउनी का शुभारंभ करने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंच गए हैं। योजना का नाम सौराष्ट्र नर्मदा अवतरन इरिगेशन (साउनी) है, जिसकी पहल मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में 2012 में की थी।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया, “गुजरात गर्मजोशी के साथ भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता है।”

मोदी ने इस योजना को सितंबर 2012 में लॉन्च किया था।

मोदी साउनी के शुभारंभ के बाद जामनगर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

इस योजना का उद्देश्य सरदार सरोवर बांध से बाढ़ के पानी को नहर और पाइपलाइनों के जरिये पानी की कमी से जूझ रहे सौराष्ट्र क्षेत्र के 115 बांधों तक पहुंचाना है। इस योजना से सौराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्र की 4.13 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई में मदद मिलेगी।

परियोजना के पहले चरण में पानी का प्रवाह मोरबी, राजकोट व जामनगर जिलों के 10 बांधों में किया जाएगा।

रूपानी ने ट्वीट कर बताया, “साउनी परियोजना बेहतरीन तरीके से बनाई गई है, जो सौराष्ट्र क्षेत्र के 11 सूखा प्रभावित जिलों की प्यास बुझाएगी और इस क्षेत्र को नया जीवन देगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493