अमेरिकी ओपन : दूसरे दौर में पहुंचे नडाल

न्यूयार्क, 30 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने यहां साल के चौथे ग्रैंड स्लैम-अमेरिकी ओपन के पहले दौर में उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, नडाल ने इस्तोमिन को सोमवार को 6-1, 6-4, 6-2 सीधे सेटों से मात दी। 126 मिनट तक चले इस मुकाबले में स्पेनिश खिलाड़ी ने अपना ध्यान पूर्ण रूप से अपने प्रतिद्वंद्वी पर बनाए रखा।

टूर्नामेंट के दूसरे दौर में नडाल का मुकाबला इटली के आंद्रेस सेप्पी से होगा।

इटली के आंद्रेस ने अपने पहले दौर के मुकाबले में फ्रांसीसी खिलाड़ी स्टीफन रोबर्ट को 6-2, 3-6, 6-4, 6-3 से मात दी।

टूर्नामेंट में महिला वर्ग में नडाल की हमवतन गार्बिने मुगुरुजा को बेल्जियम की 21 वर्षीया खिलाड़ी एलिसे मेर्टेस से पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाकी दो सेटों में जीत हासिल कर उन्होंने मुकाबले अपने नाम कर लिया।

मुगुरुजा का सामना अब अगले दौर के मुकाबले में लातविया की एनास्तासिजा सेवास्तोवा से होगा।

इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 3.6 करोड़ डालर से भी अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493