जंग उपराज्यपाल बनने लायक नहीं : स्वामी

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग की कटु आलोचना करते हुए कहा कि वह इस पद के लायक नहीं हैं। उन्होंने इस पद को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के किसी सदस्य को देने की सिफारिश की।

स्वामी ने ट्वीट किया, “मेरी राय में दिल्ली के राज्यपाल जंग इस उच्च पद के लायक नहीं हैं। वह केजरी की तरह एक और 420 हैं। हमें दिल्ली में एक संघ के आदमी की जरूरत है।”

इससे पहले स्वामी भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) के गर्वनर रघुराम राजन और सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रह्मण्यम की निंदा कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493