उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के निधन की पुष्टि नहीं : रूस

मॉस्को, 30 अगस्त (आईएएनएस)। रूस ने मंगलवार को कहा कि उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के निधन की खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, रूसी सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि उनके पास करिमोव से संबंधित कोई नई जानकारी नहीं है।

पेस्कोव ने कहा, “कोई नया बयान नहीं आया है। हम जानते हैं कि पहले भी कई रपटों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। हमारे पास इस समय कोई नई जानकारी नहीं है।”

प्रवक्ता ने कहा कि रूस और उज्बेकिस्तान राजनयिक माध्यमों से संपर्क में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493