नेताजी सुभाष संबंधी 25 गोपनीय फाइलों की 7वीं किस्त जारी

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 25 गोपनीय फाइलों की सातवीं किस्त मंगलवार को जारी कर दिया गया। ये फाइलें वेबसाइट उपलब्ध करा दी गई हैं।

इन फाइलों को संस्कृति सचिव एन.के. सिन्हा ने जारी किया। ये 25 फाइलें विदेश मंत्रालय (1951-2006) से संबंधित हैं।

नेताजी से संबंधित 100 गोपनीय फाइलों की पहली खेप को शुरुआती संरक्षण उपचार और उनका डिजिटलीकरण करने के बाद 23 जनवरी, 2016 को नेताजी की 119वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के लिए जारी किया था। उसके बाद 50 फाइलों की दूसरी खेप, 25 फाइलों की तीसरी खेप, 25 फाइलों की चौथी खेप, 25 फाइलों की पांचवीं खेप और 25 फाइलों की छठवीं खेप को क्रमश: 29 मार्च, 2016, 29 अप्रैल, 2016, 27 मई, 2016, 29 जून 2016 और 29 जुलाई 2016 को जारी किया गया था। अब तक कुल 250 फाइलों को जनता के लिए खोल दिया गया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जिन 25 फाइलों को जारी किया गया है, वे नेताजी से संबंधित फाइलों को जानने के लिए जनता की आकांक्षा के अनुरूप हैं। इन फाइलों से अध्येयताओं को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में और अनुसंधान करने की सुविधा होगी। इन फाइलों की विशेष रूप से गठित समिति ने जांच की है। समिति में अभिलेखों से संबंधित विशेषज्ञों को रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि 1957 में राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत को रक्षा मंत्रालय की ओर से आजाद हिंद फौज के संबंध में 990 डी-क्लासिफाईड फाइलें प्राप्त हुई थीं। इसके बाद 2012 में खोसला आयोग से संबंधित 271 फाइलें तथा न्यायमूर्ति मुखर्जी जांच आयोग की 759 फाइलें व सामग्री प्राप्त हुई थीं।

इस तरह गृह मंत्रालय से कुल 1030 फाइलें व सामग्री प्राप्त हुईं। ये सभी फाइलें सार्वजनिक रिकॉर्ड नियम, 1997 के तहत जनता के लिए खोल दी गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493