प्रियंका ने विदेश में बसने की अफवाह का खंडन किया

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई को अपना घर बताया है और लॉस एंजेलिस में बसने की अफवाहों का खंडन किया है।

प्रियंका ने ट्विटर पर इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा,”मैं वास्तव में मजेदार खबर के साथ जागी हूं। मैं न्यूयॉर्क में ‘क्वांटिको’ का फिल्मांकन कर रही हूं। तस्वीर में लॉस एंजेलिस कही नहीं है।”

अपनी संगीत प्रतिभा का भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवा चुकीं प्रियंका ने हॉलीवुड में छोटे पर्दे का रुख किया और पिछले साल ‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट की भूमिका के साथ अपनी शुरुआत की।

‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन में प्रियंका सीआईए एजेंट की भूमिका निभा रही हैं।

पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका, सुपरमॉडल हीदी क्लम द्वारा प्रस्तुत अमेरिकन टीवी सीरीज ‘प्रोजेक्ट रन वे’ के 15 वें सीजन में मेहमान निर्णायक के रूप में दिखेंगी।

बड़े पर्दे पर वह ‘बेवॉच’ में नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493