भारत यात्रा को लेकर स्टीफन लैंग उत्सुक

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता स्टीफन लैंग ने कहा है कि वह भारत की यात्रा पर आने वाले हैं, और उनके कई सारे मित्र इस देश में रहते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कभी भारत आए हैं, या जल्द ही किसी समय उनका भारत आने का इरादा है? उन्होंने आईएएनएस को ई-मेल के जरिए बातचीत में कहा,”मैं वहां दोबारा जा रहा हूं। मैंने इस वर्ष श्रीलंका में एक फिल्म की थी, इसलिए मैं श्रीलंका में कुछ समय रहा।”

उनका कहना है कि फिल्म से जुड़े अधिकतर सदस्य भारतीय थे, इसलिए भारत और श्रीलंका में उनके काफी दोस्त हैं।

मशहूर फिल्म ‘अवतार’ के अभिनेता को इनके प्रशंसक दो सितंबर को भारत में रिलीज हो रही फीड अल्वारेज की फिल्म ‘डोंट ब्रीद’ में एक डरावने अंधे शख्स के रूप में देख सकेंगे।

लैंग ने कहा कि इस फिल्म में उनका चरित्र एक अंधे शख्स के रूप में एक शहरी कहानी पर आधारित है, जिसमें आंशिक सत्य एवं आंशिक कल्पना है।

लैंग ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘सोलर इक्लिप्स : डेप्थ ऑफ डार्कनेस’ में बॉलीवुड के गाने पर थिरकते दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493