दिल्ली हॉफ मैराथन 20 नवम्बर को, पंजीकरण शुरू

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन (एडीएचएम) के 12वें संस्करण का आयोजन 20 नवम्बर को होगा और इसके लिए पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है।

उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इसमें 34,000 के करीब लोग हिस्सा लेंगे।

इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 2,70,000 डॉलर होगी। इसमें ग्रेट दिल्ली रन (6 किलोमीटर), सीनीयर सिटिजन रन (4 किलोमीटर), चैम्पियंस विद डिसएबिलिटी (4 किलोमीटर) स्पर्धाएं शामिल हैं।

शहर के एक होटल में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मैराथन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की घोषणा की गई।

मैराथन के प्रमोटर ‘प्रोकैम इंटरनेशनल’ के प्रबंधक निदेशक अनिल सिंह ने कहा, “हम एडीएचम के एक नए संस्करण में प्रवेश कर रहे हैं और पिछले आठ साल में इसके विकास को देखकर काफी खुश हूं। इसको मिलने वाले समर्थन से काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं।”

सिंह ने कहा, “एडीएचएम निश्चित तौर पर दिल्ली में होने वाले खेलों की सूची में एक खास स्थान बना चुका है और इसने विश्व भर में आयोजित होने वाली हॉफ मैराथन में एक प्रतिष्ठित स्थान हासिल कर लिया है।”

हाफ मैराथन की फीस 1,700 रुपये है। ग्रेट दिल्ली रन के लिए 600, सीनीयर सिटिजन रन के लिए 300 और चैम्पियंस विद डिसएबिलिटी के लिए 250 रुपये का भुगतान करना है।

दिल्ली हॉफ मैराथन संसद भवन, राजपथ, इंडिया गेट, दिल्ली गोल्फ क्लब, लोधी रोड और संसद मार्ग से गुजरेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493