चाइना डिस्एबल्ड पर्सन्स फेडरेशन की अध्यक्ष झांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में सभी चीनी पैरालम्पिक एथलीट से डोपिंग के खिलाफ खड़े होने तथा साफ-सुथरे तौर पर खेलों में हिस्सा लेने की अपील की।
झांग ने कहा, “हमारे विकलांग एथलीट अपनी चुनौतियों से जूझते हुए एक सच्चे नायक की तरह व्यवहार करेंगे। उनका विश्वास देश के लिए गौरव हासिल करने में है। लोगों को डोपिंग से दागदार नहीं होना चाहिए।”
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पैरालम्पिक खेलों का आयोजन 7 से 18 सितम्बर तक होगा। इसमें 22 स्पर्धाओं में करीब 170 देशों के 4,350 एथलीट हिस्सा लेंगे।
चीन ने रियो पैरालम्पिक में 308 खिलाड़ियों का दल भेजा है।
dharmpath.com dharmpath