टेरी विश्वविद्यालय के नए कुलाधिपति बने अशोक चावला

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) ने बुधवार को पूर्व वित्त सचिव अशोक चावला को आधिकारिक तौर पर टेरी विश्वविद्यालय का नया कुलाधिपति नियुक्त कर दिया।

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) ने बुधवार को पूर्व वित्त सचिव अशोक चावला को आधिकारिक तौर पर टेरी विश्वविद्यालय का नया कुलाधिपति नियुक्त कर दिया।

यहां जारी बयान में कहा गया है कि नियुक्ति पर निर्णय टेरी की गत 19 अगस्त की बैठक में शासी परिषद ने लिया था।

इसके साथ ही टेरी का इसके पूर्व कुलाधिपति और प्रमुख आर. के. पचौरी के साथ अंतिम संबंध भी खत्म हो गया। पचौरी पर वर्ष 2015 में एक महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था।

इसके बाद पचौरी को फरवरी 2015 में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उसके बाद वह टेरी से लंबे अवकाश पर चले गए थे। पचौरी टेरी के महानिदेशक भी थे।

एक अदालत ने पचौरी को जुलाई में विदेश जाने की इजाजत दी थी तभी से वह अवकाश पर हैं।

नए कुलाधिपति चावला टेरी के इस वर्ष फरवरी से ही अध्यक्ष भी हैं।

बयान में कहा गया है, “भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के पूर्व प्रमुख और वित्त सचिव चावला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के भी अध्यक्ष हैं। उनके पास भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के विभिन्न क्षेत्रों में 40 साल से भी अधिक काम करने का अनुभव है।”

परिषद ने तीन और नए सदस्यों को शासी परिषद में शामिल किया है। इसमें फोर्ब्स के सह अध्यक्ष मार्शल नौशाद फोर्ब्स, आईआईटी दिल्ली के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाके प्रोफेसर बासाबी भौमिक और इंस्टीट्यूट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट एवं इंटरनेशनल रिलेशंस (पेरिस) के संस्थापक प्रो. लारेंस तुबियाना।

बयान में कहा गया है, “यह नियुक्ति टेरी और टेरी विश्वविद्यालय के चेतन संयोजन को दर्शाती है। टेरी टेरी यूनिवर्सिटी ट्रस्ट का एक मध्यस्थ है और इसने विश्वविद्यालय के विकास में सहायता की है और इसे आगे बढ़ाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493