बिहार : पेड़ पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

सीवान, 1 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस ने एक पेड़ पर लटका प्रेमी-प्रेमिका का शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह धोवबलिया गांव स्थित रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ पर युवक-युवती का शव लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

महाराजगंज के थाना प्रभारी संजीव कुमार रंजन ने बताया कि मृतकों की पहचान धोवबलिया गांव निवासी जितेंद्र साह (25) और बबीता कुमारी (22) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन अलग-अलग जाति से होने के कारण दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत: इसी कारण दोनों ने पेड़ से लटक कर जान दे दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493