बारिश, भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को भारी बारिश व भूस्खलन के कारण बंद हो गया।

यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उधमपुर जिले में खारी इलाके के पास रातभर हुई बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

अधिकारी ने बताया, “राजमार्ग के जिन इलाकों में भूस्खलन हुआ है, उसमें कई वाहन फंसे हैं। राजमार्ग को साफ करने के प्रयास जारी हैं।”

उन्होंने कहा, “राजमार्ग पर चेनानी सुरंग बनाने में जुटे कर्मचारियों व मशीनिरियों को राजमार्ग साफ करने के काम में लगाया गया है।”

नागरिकों को कहीं जाने से पहले ताजा स्थिति की जानकारी के लिए जम्मू एवं श्रीनगर में यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493