अमेरिका में 2 छोटे विमानों की टक्कर

इन विमानों में सवार पांच लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

अलास्का नेशनल गार्ड के मुताबिक, टक्कर पूर्वाह्न् 11 बजे बेथल से लगभग 60 मील उत्तर हुई। नेशनल गार्ड का हेलीकॉप्टर दोपहर के आसपास घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। इस हेलीकॉप्टर में चिकित्सकों का एक दल है।

अलास्का नेशनल गार्ड की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कैंडीस ओल्मस्टीड ने कहा कि हेगलैंड एविएशन सेसना 208 और रेन्फ्रो के अलास्का एडवेंचर्स पाइपर पीए-18 सुपर कब की टक्कर हो गई। सेसना 208 में तीन लोग, जबकि पाइपर पीए-18 में दो लोग सवार थे।

अमेरिका राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीबीएस) के अलास्का के अग्रणी जांचकर्ता क्लिंट जॉनसन ने ‘अलास्का डिस्पैच न्यूज’ को बताया कि इस दुर्घटना के बारे में एनटीएसबी को बता दिया गया है और फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493