श्रीनगर, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर में गुरुवार को विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सिविल सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ नेकां नेता अली मुहम्मद सागर और चौधरी मुहम्मद रमजान के नेतृत्व में पार्टी के लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने घाटी में भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा बलों द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पार्टी ने घाटी में मौजूदा अशांति से निपटने में राज्य सरकार की कथित विफलता के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया।
सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य के सभी शीर्ष नौकरशाहों के कार्यालय हैं।
dharmpath.com dharmpath