वाराणसी, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एक घायल छात्र के दोस्तों के डॉक्टरों से भिड़ जाने के बाद पुलिस ने डॉक्टरों और छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बीएचयू में बुधवार रात एक मरीज के तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच हुई हिंसा में कई लोग घायल हो गए। घायल छात्र के दोस्तों का आरोप है कि डॉक्टरों ने पीड़ित को नहीं देखा। इसके बाद ही हिंसा शुरू हुई।
छात्रों ने सरकारी संपत्ति को पथराव कर नुकसान पहुंचाया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। अधिकारियों को भीड़ को नियंत्रित करने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा।
जैसे ही डॉक्टरों और छात्रों के बीच भिड़ंत की खबर फैली छात्रावास के छात्र भी वहां आ गए। छात्रों की संख्या ज्यादा होने की वजह से डॉक्टर पीछे हट गए। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार सुबह तक स्थिति नियंत्रण में कर ली गई। कुछ छात्रों और डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath