रियो डी जनेरियो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व मिडफील्डर इलियास मेंडेस त्रिनादादे ने यूरोपियन स्थानांतरण खिड़की के बंद होने से एक घंटे पहले पुर्तगाल के फुटबाल क्लब स्पोर्टिग लिस्बन का दामन थाम लिया है।
यह दूसरी बार है जब इलियास इस क्लब से जुड़े हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुर्तगाल के क्लब ने बुधवार को खिलाड़ी की स्वस्थय जांच हो जाने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की।
इससे पहले इलियान लिस्बन के साथ तीन सत्र तक जुड़े थे। 2014 में वह ब्राजील के फुटबाल क्लब कोरिथियंस में चले गए थे। उन्होंने इस क्लब के लिए 58 मैच खेले थे और 2015 में क्लब को ब्राजील सेरी-ए का खिताब दिलाया था।
dharmpath.com dharmpath