6 बांग्लादेशी सिंगापुर में जीका वायरस से संक्रमित

ढाका, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के छह नागरिक सिंगापुर में जीका वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनमें जीका संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सिंगापुर स्थित बांग्लादेश के उच्चायोग ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

‘डेली स्टार’ के अनुसार, बांग्लादेश के उच्चायुक्त महबूब उज्जमान ने कहा, “रोगियों में हल्के लक्षण देखे गए हैं। उन्हें निगरानी में रखा गया है। “

उन्होंने कहा कि सभी में सुधार दिखाई दे रहा है। उनके हालत की जानकारी बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्रालय को दी गई है।

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, सिंगापुर में जीका का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसे जीका प्रभावित देशों की सूची में रखा गया है।

जीका संक्रमण के मामले सबसे पहले ब्राजील में सामने आए थे, जिसके बाद यह अमेरिकी और कैरेबियाई देशों में फैल गया।

इससे गर्भवती महिलाओं को बड़ा खतरा बताया जा रहा है। जीका वायरस गर्भवती महिलाओं से गर्भ में पल रही उनकी संतान को भी संक्रमित कर सकता है, जिससे नवजातों में माइक्रोसेफली सहित दूसरी गंभीर जन्मजात विकृतियां पैदा हो सकती हैं।

ब्राजील में जीका वायरस की वजह से माइक्रोसेफली के 1,800 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493