फोन कॉल जासूसी कांड में 2 और गिरफ्तार

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने पैन-इंडिया कॉल स्नूपिंग रैकेट मामले में चल रही जांच में एक पूर्व सेना अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी गुरुवार को पुष्टि की।

पूर्व सेना अधिकारी कैप्टन डी.के. गिरि सहित एक अन्य व्यक्ति को एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि यह कथित तौर पर कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) की अवैध खरीद और बिक्री में शामिल रहा है।

पुलिस को दो महीने के भीतर मिली यह तीसरी बड़ी सफलता है।

दिल्ली पुलिस ने 19 जुलाई को इस रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने गुप्तचर एजेंसियों के दो मालिकों, एक पुलिस अधिकारी और एक विशेषज्ञ हैकर को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने पिछले दो साल में 2,000 से अधिक सीडीआर प्राप्त किए थे।

जयपुर पुलिस के साइबर अपराध शाखा के अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि इन चार आरोपियों की पहचान पुणे के 25 वर्षीय अनिकेत प्रकाश धामले, मुंबई के 35 वर्षीय अभिनव कुमार और 23 वर्षीय छात्र व हैकर गजराज सिंह के रूप में हुई। इनमें अनिकेत और अभिनव दोनों ही जासूसी एंजेसी में काम करते हैं।

10 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यह गिरोह अवैध रूप से सीडीआर प्राप्त करते थे और उसके बाद विभिन्न लोगों, मुख्य रूप से गुप्तचर एजेंसियों को बेच देते थे।

अवैध रूप से सीडीआर प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच सिपाहियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनमें कांस्टेबल नरेंद्र, 46 वर्षीय जयवीर सिंह राठौड़, 26 वर्षीय पंकज तिवारी, 32 वर्षीय आदित्य शर्मा, 42 वर्षीय संजीव चौधरी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493