आईएस में भर्ती करने वाले आस्ट्रेलियाई को 8 साल कैद

सिडनी, 1 सितंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई युवकों को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की ओर से लड़ने के लिए भर्ती अभियान चलाने वाले एक आस्ट्रेलियाई को गुरुवार को अधिकतम आठ साल कैद की सजा सुनाई गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हामदी अल्कुदसी पहला ऐसा व्यक्ति है, जिसे सीरिया की लड़ाई को लेकर संघीय विदेशी हमला एवं भर्ती कानूनों के तहत आरोपित किया गया था। सजा अवधि में उसे छह वर्षो तक पैरोल नहीं मिलेगा और वह वर्ष 2022 में रिहा होने का पात्र बनेगा।

सजा का फैसला सुनाते हुए न्यू साउथ वेल्स सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश क्रिस्टीन एडम्सन ने कहा, “अल्कुदसी ने खुद कमांडर की भूमिका ले ली।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे सबूत हैं कि जितने लोगों की मदद करने का उस पर अभियोग लगा है, उससे कहीं ज्यादा लोगों की उसने मदद की थी।

विकलांगता के शिकार दक्षिण पश्चिमी सिडनी के 42 वर्षीय इस कैदी को इस साल एक जूरी ने दोषी ठहराया था। उसे सीरिया में जून और अक्टूबर 2013 के बीच लड़ाई के कामों में मदद करने के इरादे से सेवाएं देने जैसे सात आरोपों में दोषी करार दिया गया था।

न्यायाधीश एडम्सन ने इस तथ्य को स्वीकार कर लिया कि अलकुदसी अपराध रूपी इस गाड़ी के पहिए की धुरी था और कहा कि उसकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मुहम्मद अलीबरयालेई से लोगों को जोड़ने में थी। अलीबरयालेई बड़ी संख्या में आतंकियों की भर्ती करने में सफल रहा था। उसे बाद में आस्ट्रेलिया में इस्लामिक स्टेट के सबसे वरिष्ठ सदस्यों में शुमार किया जाने लगा।

आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने वर्ष 2014 से 16 के लिए आतंकी विरोधी अभियान चलाया है, जिनमें 44 ऐसे आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो आस्ट्रेलिया के ही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493