‘वीरम’ में खलनायक की भूमिका में दिखेंगे कुणाल कपूर

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर ने पहली बार दक्षिण भारत की किसी फिल्म की ओर रुख किया है। वह आगामी त्रिभाषी ऐतिहासिक फिल्म ‘वीरम’ में नजर आएंगे। दक्षिण की पहली फिल्म में काम करने के बावजूद कुणाल का कहना है कि उन्हें कोई सांस्कृतिक फर्क महसूस नहीं हुआ।

बॉलीवुड और दक्षिण की संस्कृति के बीच के फर्क के बारे में कुणाल ने आईएएनएस से कहा, “मुझे दोनों संस्कृतियों में कोई फर्क महसूस नहीं हुआ। इसमें मैंने जो किरदार निभाया है, वैसा मैंने पहले कभी नहीं निभाया। चंदु चेकावर एक खलनायक है। यह पहली बार है, जब मैं एक भव्य किरदार निभा रहा हूं। इसमें काफी नकारात्मक शेड है।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक जयराज द्वारा निर्देशित ‘वीरम’ अब तक की सबसे महंगी मलयालम फिल्म बताई जा रही है, जिसका बजट 20 करोड़ है।

फिल्म शेक्सपीयर के नाटक ‘मैकबेथ’ पर आधारित है।

निर्माताओं की फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज करने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493