लखनऊ, 1 सितंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके दिल्ली राज में निर्भया कांड हुए, उन्हें उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर बोलने का क्या हक है?

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने बातचीत में कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वोट बैंक नहीं बचा है। विगत 27 वर्षो से वह उत्तर प्रदेश में सत्ता से खारिज है। इस दौर में उसने जनता की समस्याओं को लेकर कभी संघर्ष नहीं किया। सिर्फ दिखावटी प्रदर्शनांे और अनर्गल बयानबाजी के ही सहारे उसका अस्तित्व दिखाई दिया है।
उन्होंने कहा कि जिनके दिल्ली राज में निर्भया जैसे कांड हुए उन्हें उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर बोलने का क्या हक है? केंद्र में अभी दो साल पहले तक कांग्रेस यूपीए की सरकार थी। इस केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में बसपा के भ्रष्टाचार और तानाशाही को बढ़ावा दिया।
सपा प्रवक्ता ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास की लहर चल रही है, उसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विभिन्न परियोजनाएं लागू कर समाज के सभी वर्गो को लाभ पहुंचाया है। समाजवादी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन, कृषि, अवस्थापना सुविधा के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस, भाजपा और बसपाराज का तुलनात्मक अध्ययन कर अपना विकल्प चुन चुकी है।
dharmpath.com dharmpath