पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी बनी हुई है।
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीते 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 4.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath