मप्र में श्रमिक हड़ताल का कई हिस्सों में असर

भोपाल, 2 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर प्रभाव देखा जा रहा है।

इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों से सभाओं तथा रैलियों के आयोजन की तैयारी है। भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्टिकल्स लिमिटेड (भेल) के कारखाने में भी हड़ताल का असर देखा जा रहा है।

राजधानी भोपाल के केंद्रीय विभागों के दफ्तरों में देशव्यापी हड़ताल का असर सुबह से ही दिखने लगा है। इस कारण कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है तथा श्रमिक संगठनों के नेताओं के अनुसार, यहां दोपहर में रैली निकाली जाएगी और सभाएं होंगी।

राजधानी के भोपाल स्थित भेल कारखाने में भी हड़ताल का असर है। इंटक के प्रदेश सचिव दीपक गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि कारखाने में कार्यरत 14 हजार कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों में से अधिकांश हड़ताल पर हैं। इससे कामकाज प्रभावित है।

इसी तरह, राज्य के अन्य हिस्सों इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर आदि स्थानों से भी हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित होने की सूचना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493