हरियाणा में रोडवेज की हड़ताल से हजारों प्रभावित

चंडीगढ़, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रम नीतियों के उल्लंघन और आर्थिक नीतयों के विरोध में केंद्रीय व्यापार संघों की ओर से शुक्रवार को आहूत बंद को समर्थन देने के लिए हरियाणा में रोडवेजकर्मी भी हड़ताल पर हैं, जिससे यहां सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था ठप पड़ गई और हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।

हड़ताल से हजारों मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इससे पूरे राज्य में बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है।

विभिन्न रोडवेज कर्मचारी संघों की ओर से आहूत हड़ताल सबसे ज्यादा असर रोहतक, फतेहाबाद, अंबाला, फरीदाबाद और यमुनानगर जिलों में देखा गया।

राज्य के करनाल और रेवाड़ी जिलों में हालांकि हड़ताल का कम ही असर देखा गया, जहां रोडवेज की बसें सड़कों पर आम दिनों की तरह ही चलती दिखीं।

संघ के नेताओं ने कहा कि हड़ताल में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के आठ में से तीन संघ हिस्सा ले रहे हैं।

अधिकांश स्थानों पर कर्मचारियों ने सुबह से हड़ताल शुरू कर दी, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के कार्यालय जाने के समय दिखाई दिया, जब लोग बसों का इंतजार करते रहे।

ज्यादातर जगहों पर निजी बसें और ऑटो रिक्शा वाले भी हड़ताल में शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493