हड़ताल से हिमाचल में व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित

शिमला, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रम कानूनों के उल्लंघन और निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को श्रमिक संघों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल में केंद्रीय कर्मचारियों के शामिल हो जाने के कारण पूरे हिमाचल में बैंक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं।

अधिकांश निजी होटल, जलविद्युत परियोजनाएं, बैंक और सरकारी बीमा कंपनियों के साथ ही सरकारी स्वामित्व वाले भारत संचार निगम (बीएसएनएल) में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुअा है, क्योंकि उनके कर्मचारी दिन भर की हड़ताल पर चले गए हैं।

हालांकि राज्य सरकार द्वारा संचालित हिमाचल सड़क परिवहन निगम ने इस हड़ताल में हिस्सा नहीं लिया है।

एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन में तो हिस्सा लिया, लेकिन वे हड़ताल पर नहीं हैं।

राज्य में हवाई, रेल और सड़क यातायात पर भी हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ा है।

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जगत राम ने आईएएनएस से कहा,”निजी होटलों, जल विद्युत परियोजनाओं, केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड जैसे केंद्र सरकार के विभागों में पूर्ण बंदी है।”

सीटू मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, “राज्य में कहीं से भी हिंसा की कोई खबर फिलहाल नहीं आई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493