जर्मनी के नए कप्तान बने गोलकीपर नेउर

बर्लिन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के मुख्य कोच जोआचिम लोएव ने गोलकीपर मैनुएल नेउर को राष्ट्रीय टीम के नए कप्तान के रूप में नियुक्त किया है।

नेउर अब टीम में संन्यास ले चुके बस्टियन श्वेनस्टीगर की जगह लेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लोएव ने गुरुवार को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नेउर को बस्टियन के स्थान पर कप्तान नियुक्त करना तार्किक हैं, क्योंकि उनमें कप्तान बनने की हर खासियत है।

नेउर ने कई मुकाबलों में जर्मनी की टीम की कप्तानी का कार्यभार संभाला। यूरोपियन चैम्पियनशिप में चोटिल बस्टियन के टीम से बाहर रहने के दौरान गोलकीपर ने इस पद को बखूबी संभाला।

जर्मनी के लिए अब तक 71 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके नेउर पहली बार विश्व कप क्वालीफायर में नोर्वे के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगे।

नेउर का कहना है कि वह जर्मनी के कप्तान के रूप में नियुक्त होने पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493