श्रमिक संगठनों की हड़ताल का उत्तराखंड पर आंशिक असर

देहरादून, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से शुक्रवार को आहूत एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का उत्तराखंड में लोगों के जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा, क्योंकि राज्य के कर्मचारी हड़ताल से अलग हैं।

राज्य के अधिकांश बैंक संगठनों ने भी खुद को हड़ताल से अलग रखा। केवल एक व्यापार संगठन-हिंद मजदूर सभा (एचएमएस)-हड़ताल में शामिल है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की ‘मजदूर विरोधी’ नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर हरिद्वार स्थित भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) पर पड़ा।

हड़ताल के मद्देनजर, एहतियातन राज्य के सभी स्कूल बंद रहे और प्रदेश के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी जिलाधिकारियों से सतर्क रहने को कहा।

राज्य सरकार चाहती है कि हड़ताल के कारण आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और कोई अप्रिय घटना न घटे।

प्रदेश कांग्रेस ने हालांकि राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया और आरोप लगाया कि राजग सरकार ने श्रमिक संगठनों की आवाज दबाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार श्रमिक वर्ग के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493