लॉस एंजेलिस, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एंबर हर्ड से अलगाव के बाद 1990 के मध्य में मॉडल केट मॉस के साथ डेट कर चुके अभिनेता जॉनी डेप उनके साथ फिर से जुड़ने की योजना बना रहे हैं।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक डेप और हर्ड के बीच तलाक की लड़ाई का निपटारा होने से पहले मॉस डेप से मिलने पहुंची।
सूत्र ने स्टार पत्रिका को बताया,”जॉनी हमेशा से उनके ख्यालों में रहे हैं। उनके और एंबर के साथ जो कुछ हुआ, केट बस जॉनी के यह बताना चाहती थी कि उनके पास उनका सहारा है। “
मॉस से अलगाव के बाद डेप ने गायिका वेनेसा पैराडिस के साथ14 साल लंबे रिश्ते की शुरूआत की। दोनों को लिलि रोज डेप और जॉन क्रिस्टोफर डेप तृतीय नाम के दो बच्चे हैं।
डेप अभी भी भावनात्मक रूप से मॉस के साथ जुड़े हुए हैं। सूत्र के अनुसार केट भी डेप के लिए नरम जगह रखती हैं।
dharmpath.com dharmpath