क्रिकेट लीग के लिए आईसीसी पहुंचा मैगपी ग्रुप

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित मैगपी स्पोर्ट्स क्लब (एमएसजी) मास्टर्स क्रिकेट लीग (एमसीएल) की तर्ज पर दुबई में इंडियन चैम्पियंस लीग (आईसीएल) के आयोजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का रूख करेगा।

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित मैगपी स्पोर्ट्स क्लब (एमएसजी) मास्टर्स क्रिकेट लीग (एमसीएल) की तर्ज पर दुबई में इंडियन चैम्पियंस लीग (आईसीएल) के आयोजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का रूख करेगा।

हालांकि शुरू होने से पहले ही लीग का आयोजन खतरे में पड़ता दिख रहा है। फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एफआईसीए) ने खिलाड़ियों को इससे न जुड़ने की बात कही है। उनका कहना है कि यह लीग मान्यता प्राप्त नहीं है।

एफआईसीए क्रिकेट खिलाड़ियों की वैश्विक संस्था है जिसमें हर देश के खिलाड़ी शामिल हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने एफआईसीए के हवाले से लिखा है, “एफआईसीए यह बताना चाहती है कि दिसंबर 2016 में होने वाली इंडियन चैम्पियंस लीग के पास जरूरी मान्यता नहीं है।”

उन्होंने कहा, “इसलिए खिलाड़ियों को हिदायत दी जाती है कि इस लीग में खेलने से उनके करियर पर नाकारात्मक असर पड़ सकता है। यह लीग इस समय आईसीसी के नियमों से मान्याता प्राप्त नहीं है।”

दूसरी तरफ आईसीएल के एक अधिकारी ने एफआईसीए को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि वह खिलाड़ियों को इससे दूर रखना चाहती है।

अधिकारी ने अपना नाम न उजागर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया है, “आईसीएल अभी तक आईसीसी के पास नहीं गई है तो एफआईसीए कैसे पहले से ही इसके खिलाफ चेतावनी जारी कर सकता है?”

अधिकारी ने कहा कि एमसीएल ने पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मान्यता मांगी थी, लेकिन उसे निराश हाथ लगी थी।

उन्होंने कहा, “हमने बीसीसीआई से मान्यता मांगी थी, लेकिन बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसी एक और लीग को मान्यता क्यों देगा। उन्होंने इसे खारिज कर दिया क्योंकि अगर उसी तरह का एक और टूर्नामेंट आता है तो उनको अपनी कमाई साझा करनी पड़ेगी।”

अधिकारी ने कहा कि वह इसी महीने आईसीसी के साथ बैठक कर लीग का आयोजन स्थल तय करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि आईसीएल कई युवा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि भारत के कई खिलाड़ियों से इसके लिए सपंर्क किया है।

हालांकि उन्होंने किसी भी भारतीय खिलाड़ी का नाम बताने से मान कर दिया, लेकिन श्रीलंका के सनथ जयासूर्या, चमिंडा वास, उपल थरंगा के अलावा न्यूजीलैंड के जैकब ओरम ने इस लीग में हिस्सा लेने के लिए हामी भर दी है।

उन्होंने बताया कि इस लीग में आठ फ्रेंचाइजी होंगी और कुल 52 मैच खेले जाएंगे जिनमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल भी शामिल है। हर टीम लीग दौर में छह मैच खेलेगी।

खिलाड़ियों की कीमत एक लाख से 20 लाख तक होगी। विजेता टीम को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493