नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार ने शुक्रवार को कहा है कि देश के 91 बड़े जलाशयों का जलस्तर अच्छे मानसून के कारण बढ़ा है।
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस साल पहली सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश के 91 बड़े जलाशयों में उपलब्ध जल की मात्रा 105.248 बीसीएम (अरब घन मीटर) थी, जो इन जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता का 67 प्रतिशत है। यह बीते साल समान अवधि में 114 प्रतिशत और बीते 10 साल की समान अवधि में औसतन 99 प्रतिशत रहा था।
बयान के अनुसार, इन 91 जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता लगभग 157.799 बीसीएम है, जो देश की कुल जल भंडारण क्षमता 253.388 बीसीएम की लगभग 62 प्रतिशत ही है। इन 91 में 37 जलाशयों से 60 मेगावाट से ज्यादा स्थापित क्षमता की पनबिजली का लाभ भी लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath