सैन मैरिनो के राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति की बधाई

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सैन मैरिनो गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस (तीन सितंबर) से एक दिप पहले शुक्रवार को वहां की सरकार और नागरिकों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार, सैन मैरिनो के कैप्टन्स रिजेंट मास्सिमो एंड्रिया ऊगोलिनी और राष्ट्रपति जियान निकोला बर्टी को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “सैन मैरिनो के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको और सैन मैरिनो के मित्रवत लोगों को भारत सरकार और यहां के लोगों तथा अपनी ओर से बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “भारत और सैन मैरिनो के बीच सौहार्द्रपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। मुझे विश्वास है कि दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए आपसी हित के क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे। इस अवसर पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता तथा सैन मैरिनो के मित्रवत लोगों की सतत समृद्धि और प्रगति की कामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493