कैटरीना ने इंदौर में ट्रैफिक जवान से सीखे डांस टिप्स

इंदौर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की व्यावसायिक नगरी इंदौर की सड़कों पर शुक्रवार को एक अनेाखा नजारा दिखा गया। यहां कैटरीना कैफ अपने सहयोगी अभिनेता सिद्धार्थ के साथ यातायात पुलिस के जवान रणजीत सिंह से डांस के टिप्स सीख रहे थे। इस मौके पर वहां मौजूद सैकड़ों प्रशंसकों ने भी ठुमके लगाए।

कैटरीना और सिद्धार्थ अपनी आने वाली फिल्म ‘बार-बार देखो’ के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर आए हुए थे। दोनों ही कलाकार हाईकोर्ट चौराहे पर जा पहुंचे, जहां यातायात पुलिस जवान रणजीत सिंह तैनात थे। रणजीत एक ऐसे जवान हैं जो नृत्य की मुद्राओं में इशारों से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते हैं।

यहां पहुंचकर कैटरीना और सिद्धार्थ ने रणजीत के वाहनों को लेकर किए जाने वाले इशारों के स्टेप सीखे और उनके साथ इन्हें दोहराया भी। इस मौके पर मौजूद सैकड़ों प्रशंसकों ने भी जमकर डांस किया।

रणजीत सिंह ने बाद में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि दोनों ही कलाकारों ने उनके स्टेप को कई बार विभिन्न स्थानों पर देखा है और आज करीब से इसे देखने के लिए यहां आ पहुंचे। रणजीत के लिए यह सुखद क्षण थे।

यहां बताना लाजिमी होगा कि रणजीत की पहचान ‘सिंघम’ के तौर पर है। वह जहां भी तैनात होते हैं, वहां एक स्थान पर खड़े होकर वाहनों को केवल नियंत्रित नहीं करते, बल्कि पूरे समय सड़क पर अपने मुंह से सीटी बजाते हुए नृत्य-मुद्राओं का प्रदर्शन भी करते हैं। इससे वाहन चालकों का मनोरंजन भी हो जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493