डॉ. के.के. अग्रवाल आईएमए के अध्यक्ष बने

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मौजूदा मानद महासचिव जनरल डॉ. के.के. अग्रवाल को सर्व सम्मति से साल 2016-17 के लिए आईएमए का अध्यक्ष चुना गया है और डॉ. आर.एन. टंडन को मानद महासचिव बनाया गया है।

साल 2017-18 के लिए महाराष्ट्र के डॉ. रवि वानखेड़कर अध्यक्ष होंगे।

इस मौके डॉ. अग्रवाल ने कहा, “आईएमए का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना गर्व का मौका है। यह मुझे मेडिकल क्षेत्र के प्रति अपनी सेवाओं को वचनबद्धता से निभाते रहने और कामकाज में प्रादर्शिता बनाए रखने के लिए मौका प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा, “मैं डॉक्टरों के अधिकारों, उनके खिलाफ हिंसा, उन पर लटकती उपभोक्त सुरक्षा कानूनों की तलवार से राहत दिलाने और इस नेक पेशे की स्वच्छ छवि को उभारने एवं लोगों में बड़े स्तर पर इस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए संघर्ष को तत्परता से जारी रखूंगा।”

गुजरात से डॉ. महेंद्र चौधरी, बिहार से डॉ. परमानंद प्रसाद पाल, तामिलनाडु से डॉ. के प्रकाशम और केरला से डॉ. रॉय अब्रहाम कल्लीव्यालिल साल 2017-18 के लिए उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

कर्नाटक के डॉ. वी.सी. शानमुग्नंदन को आईएमए कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स के डीन और केरला के डॉ. जोसेफ मणि को आईएमए एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशियलिटीज का चेरयमैन घोषित किया गया है। बंगाल से डॉ. सरबारी दत्ता को आईएमए के के.एन. सिन्हा इंस्टीट्यूट का निदेशक नियुक्त किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493