सूरत, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा देने वाली वोडाफोन इंडिया ने शुक्रवार को सूरत के प्रमुख रिहायशी एवं कारोबारी इलाकों के साथ गुजरात में अपनी वोडाफोन सुपरनेट 4जी सेवा के लॉन्च की घोषणा की है। अगले कुछ महीनों में 4जी सेवा पूरे गुजरात में शुरू कर दी जाएगी।
वोडाफोन सुपरनेट4जी सेवा को केरल, कर्नाटक, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, मुम्बई, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सफलतापूर्वक लॉन्च किए जाने के बाद गुजरात में लॉन्च किया गया है।
प्रभावी 1800 एमएचजेड बैंड पर यह अत्याधुनिक नेटवर्क वोडाफोन सुपरनेट 4जी उपभोक्ताओं को मोबाइल वाई-फाई एवं डोंगल के माध्यम से तेज गति की इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराएगा। देश भर में मौजूद अग्रणी स्मार्टफोन निमार्ताओं द्वारा पेश किए गए 4जी इनेबल्ड हैंडसेट पर उपभोक्ता 4जी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
वोडाफोन सुपरनेट 4जी उन उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल इन्टरनेट के अनुभव को बेहतर बनाएगा जो तेज गति पर वीडियो और म्युजिक डाउनलोड/अपलोड करना चाहते हैं, वीडियो चैट का लाभ उठाना चाहते हैं या बड़ी आसानी से अपने पसंदीदा ऐप्स पर कनेक्ट होना चाहते हैं। उपभोक्ता कई अन्य फीचर्स जैसे हाई-डेफिनेशन वीडियो स्ट्रीमिंग, मोबाइल गेमिंग एवं टू-वे वीडियो कॉलिंग का भी लाभ उठा सकते हैं।
गुजरात में वोडाफोन सुपरनेट4जी सेवाओं के लॉन्च की घोषणा करते हुए वोडाफोन इण्डिया के प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील सूद ने बताया, “डिजिटल भारत के दृढ़ भागीदार के रूप में हमें खुशी है कि गुजरात में वोडाफोन सुपरनेट की शुरुआत करने जा रहे हैं। केरल, कर्नाटक, कोलकाता, दिल्ली एवं एनसीआर, मुम्बई, हरियाणा और पूर्वी उप्र से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद आज से गुजरात में हमारे उपभोक्ता दुनिया के सबसे बड़े 4जी नेटवर्क की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।”
वोडाफोन सुपरनेट4जी सेवाओं को साल के अंत तक पश्चिमी बंगाल एवं देश के 1000 अन्य नगरों में उपलब्ध कराया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath