खूबसूरत दिखना हर महिला की चाहत : गौहर

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गौहर खान ने कहा कि हर महिला की चाहत होती है कि वह सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से खूबसूरत दिखे।

गौहर ने दुबई स्थित सौंदर्य एवं कॉस्मेटिक क्लीनिक के दिल्ली सेंटर के उद्घाटन मौके पर शुक्रवार को कहा, “एस्थेटिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी का ताल्लुक मुख्य रूप से युवा दिखने से होता है लेकिन वास्तव में इसका महत्व कहीं ज्यादा है। प्रत्येक महिला की चाहत रहती है कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से खूबसूरत दिखे।”

उन्होंने कहा, “दरअसल यह चिकित्सा का वह क्षेत्र है जहां बहुत सारे लोगों की उम्मीदें पूरी होती हैं, एक मायने में नई जिंदगी भी मिलती है। कुछ लोग इस उपचार के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ घर से बाहर निकलते हैं। जले और एसिड हमले से पीड़ित व्यक्तियों, जन्मजात विकृतियां और स्तन कैंसर के मरीजों को भी मैं समझती हूं कि इससे लाभ मिलेगा।”

गौहर ने कहा, “महिलाओं, यहां तक कि कुछ पुरुषों को भी अपने जीवन को नए सिरे से पटरी पर लाने के लिए सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है, चाहे यह उनकी प्रोफेशनल जिंदगी के लिए जरूरी हो या फिर व्यक्तिगत जिंदगी के लिए। यह मेडिकल प्रैक्टिसनर्स पर निर्भर करता है कि उन्हें यथासंभव कितना सुरक्षित समाधान दे सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे एक ऐसे सौंदर्य क्लीनिक के साथ जुड़ने में खुशी है जो मरीजों को शिक्षित करने पर बात करता है। बड़े पैमाने पर इस अनियंत्रित उद्योग में योग्य, कुशल प्रोफेशनल्स का घोर अभाव है और इस लिहाज से ककूना सेंटर फॉर एस्थेटिक ट्रीटमेंट अपनी सेवा की विश्वसनीयता से आकर्षित करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493