उप्र के हापुड़ में जुटेंगे देशभर के 400 चिकित्सक

आईएमए (हापुड़) के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ को लेकर जागरूकता की कमी महसूस की जा रही है। इस कमी को दूर करने के लिए बेबी शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित एक वैवाहिक स्थल पर देशभर से आए लगभग चार सौ विशेषज्ञ डॉक्टर अपने अनुभव एक-दूसरे से साझा करेंगे।

डॉ. सुनील ने बताया कि परंपराओं से हटकर पहली बार आईएमए की ओर से सम्मेलन हापुड़ में आयोजित किया जा रहा है। बेबी शो का आयोजन तीन सितंबर को किठौर रोड पर स्थित सूर्य एकेडमी में किया जाएगा।

हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित एक वैवाहिक स्थल पर देशभर से आए लगभग 400 विशेषज्ञ डॉक्टर भाग लेंगे व अपने चिकित्सीय अनुभव के साथ नई चिकित्सा तकनीक एक-दूसरे से साझा करेंगे।

डॉ. श्याम कुमार ने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से आयोजित होने वाला यह सम्मेलन दो दिन चलेगा। इसमें हेल्थी बेबी शो, एक्सपर्ट ग्रुप डिस्कसन, रेनबो सेशन, फ्री पेपर सेशन, क्वीज कम्पटीशन, पोष्टर कम्पटीशन, फैमिली मेडिसन फोकस साइंटिफिक प्रोग्राम, नेशनल रिनॉव्ड फैकल्टी जैसे कार्यक्रम होंगे।

सम्मेलन के दौरान हापुड़ के पांच डाक्टरों सहित देशभर के लगभग 15 डाक्टरों को विशेष डिग्री भी प्रदान की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493