नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी।”
राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath