बिहार में बारिश के आसार

पटना, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह बादल छाए हुए हैं। पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में मध्यम और तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सिस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य में गया का श्निवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, पूर्णिया का 33.4 डिग्री और भागलपुर का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे में पटना में 6.0 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 73.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493