फिलीपींस विस्फोट में 12 मरे, 60 घायल

मनीला, 3 सितंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस के दवाओ शहर स्थित एक बाजार में शुक्रवार को विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 अन्य घायल हो गए।

फिलीपीन नेशनल पुलिस के रीजन 11 के निदेशक व मुख्य अधीक्षक मैनुअल गारलीन ने सीएनएन फिलीपींस को बताया कि 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई।

उन्होंने कहा कि इलाके की सुरक्षा के लिए पुलिस और सशस्त्रबलों को बुलाया गया है।

उन्होंने जनता से सतर्क रहने को कहा और आश्वस्त किया कि सरकार पूरी तरह मुस्तैद है।

विस्फोट फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ पर रात के समय एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ।

दवाओ शहर के उप महापौर व राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते के बेटे पाउलो दुतेर्तेने सीएनएन को बताया कि इस विस्फोट में 60 लोग घायल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारी विस्फोट के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493