बॉलीवुड में नई प्रतिभाओं की तालाश महत्वपूर्ण : सुनील शेट्टी

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सुनील सेट्टी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को मौका देना जरूरी है।

‘सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवल’ के प्रीमियर के मौके पर 55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “यह एक अच्छी बात है कि बॉलीवुड हमेशा नए चेहरे पेश करता है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे लगता है बॉलीवुड में नई प्रतिभाओं की तालाश काफी महत्वपूर्ण है।”

फिल्म के निर्देशक शैलेंद्र सिंह ने इस फिल्म के लिए 170 नए अभिनेताओं को लेकर एक रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें एक्शन निर्देशक शाम कौशल के बेटे सन्नी कौशल भी हैं।

वहीं सुनील ने फिल्म की सफलता की आशा व्यक्त की है।

अभिनेता इसके पहले फिल्म ‘देशी कट्टे’ में नजर आए थे। उन्हें उम्मीद है कि अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म से फिर से उनकी वापसी होगी।

उन्होंने कहा, “मुझे आशा है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। मैं तीन साल के आराम के बाद फिर से वापसी कर रहा हूं। अच्छे की उम्मीद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493