उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के निधन पर मुखर्जी ने शोक जताया

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।

करीमोव (78) का शुक्रवार को मस्तिष्काघात से निधन हो गया। उन्हें 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राष्ट्रपति ने उज्बेकिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति एवं ओली मजलिस (उज्बेकिस्तान की संसद) के सदन सीनेट के चेयरमैन महामहिम निग्माटिल्ला उल्दशेव को भेजे एक शोक संदेश में कहा, “मैं उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। मैं उनके परिवार के सदस्यों, उज्बेकिस्तान की सरकार व वहां के लोगों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट करता हूं।

दिवंगत राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव की भारत में काफी प्रतिष्ठा थी।

उन्होंने कहा, “2011 में भारत में उनकी यात्रा के दौरान हमारे द्विपक्षीय संबंध बढ़कर एक रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित हो गए थे। उनके नेतृत्व में उज्बेकिस्तान ने बेशुमार आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति हासिल की तथा अपने लोगों की सुरक्षा एवं हिफाजत सुनिश्चित की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493