मोदी ने वियतनाम में राजदूत पगोडा का दौरा किया

हनोई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां कुआन सू पगोडा का दौरा किया, जो राजदूत पगोडा के नाम से मशहूर है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने वियनम में बौद्ध धर्म की उत्कृष्ट धरोहर कुआन सू पगोडा का दौरा किया।”

इस ऐतिहासिक स्मारक को राजदूत पगोडा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि बौद्ध देशों के राजदूतों के ठहरने के लिए 17वीं सदी में यहां एक अतिथिशाला थी।

मोदी ने शनिवार को अपने वियतनाम के समकक्ष गुएन शुआन फुक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी। इसके बाद दोनों पक्षों ने 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

फुक ने मोदी के सम्मान में दोपहर के भोज का भी आयोजन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493