यूईएफए ने अध्यक्ष पद के उम्मीद्वारों का किया ऐलान

जेनेवा, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरोपीयन फुटबाल संघ (यूईएफए) ने अपने अध्यक्ष पद के लिए अंतिम तीन उम्मीद्वारों के नामों की घोषणा कर दी है।

यूईएफए ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा है, “फीफा ने यूईएफए को बता दिया था कि एथेंस में 14 सितंबर, 2016 को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनावों में हिस्सा लेने वाले उम्मीद्वार फीफा द्वारा तय की गई योग्यता पर खरे उतरने चाहिए।”

बयान में कहा गया है, “एलेक्सेंडर केफेरिन, माइकल वान प्राग और एंजेल मारिया विलार यूईएफए के अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। इनमें से ही एक संघ का उपाध्यक्ष चुना जाएगा। सभी के पास पद के लिए जरूरी योग्यता है।”

प्राग रॉयल डच फुटबाल संघ के अध्यक्ष हैं। वहीं विलार स्पेनिश फुटबाल संघ के अध्यक्ष हैं। वह यूईएफए के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। केफेरिन स्लोवेनिया फुटबाल संघ के अध्यक्ष हैं।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, यूईएफए के अध्यक्ष का चुनाव एथेंस में 14 सिंतबर को होगा और इसके लिए उम्मीद्वारों को 20 जुलाई तक याचिका दायर करनी थी।

महान फुटबाल खिलाड़ी फ्रांस के माइकल प्लाटिनी 2007 से यूईएफए के अध्यक्ष पद पर बने हुए थे।

पिछले साल अक्टूबर में उन्हें भ्रष्टाचार के अरोपों में निलंबित कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493