मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) भारत में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) और ब्रिटिश परिषद के साथ करार करने जा रहा है।
इस बात का ऐलान शनिवार को किया गया।
इस पहल की घोषणा सोमवार को की जाएगी। यह योजना भारत और विश्व भर में वैश्विक रूप से तीन साल तक के लिए चलाई जाएगी जिसका पहला सत्र मुंबई में आयोजित होगा।
प्रीमियर स्कील्स सिद्ध मॉडल है जिसकी शुरुआत 2007 में की गई थी। अभी तक इससे 29 देशों में 7,600 कोच और रैफरी प्रशिक्षण ले चुके हैं।
प्रीमियर स्कील्स ने भारत में पहले से ही 400 कोचों को तैयार किया है।
मुंबई से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में कोचों को एक सप्ताह तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रीमियर स्कील्स के मुख्य कोच जेरेमी वीक्स भी कोचों को प्रशिक्षण देंगे।
क्रस्टल पैलेस फुटबाल क्लब के विकास प्रबंधक रोर्बेट पारेट और वेस्ट हैम युनाइटेड फुटबाल क्लब में महिला एवं बालिका विकास अधिकारी कैटी बॉटम इसमें उनका सहयोग करेंगी।
मुंबई में प्रीमियर स्कील्स, एआईएफएफ और फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) के बीच साझेदारी की भी घोषणा की जाएगी। एफएसडीएल आईएमजी-रिलायंस और स्टार इंडिया का उत्पात है।
प्रीमियर लीग के कार्यकारी चेयरमैन रिचार्ड स्कुडामोर ने कहा, “भारत में प्रीमियर स्कील्स का यह नया दौर है। हम कोलकाता, गोवा और केरल में की गई बुनियादी शुरुआत के बाद इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं।”
एफएसडीएल की चैयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “प्रीमियर स्कील्स के साथ साझेदारी कर और प्रीमियर लीग के साथ अपने मौजूदा संबंधों को मजबूत कर खुश हैं।”
एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, “अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ इस पहल का स्वागत करता है और प्रीमियर स्कील्स के साथ साझेदारी कर खुश है। एआईएफएफ प्रीमियर स्कील्स के पहले दौर में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को डी श्रेणी का प्रमाण पत्र देगा।”
dharmpath.com dharmpath