श्रीनगर, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दक्षिण कश्मीर में जारी हिंसा में मारे गए युवक के परिवार से शनिवार को मुलाकात की।
महबूबा ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “कुंद, कुलगाम में गोलीबारी में मारे गए दिवगंत माशूक अहमद के परिवार से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार के प्रति दिल से संवेदना प्रकट की।”
दक्षिण कश्मीर में पिछले 57 दिनों से जारी तनाव और हिंसा के बीच यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री ने घाटी में किसी पीड़ित के परिवार से मुलाकात की है।
उन्होंने इससे पहले 21 जुलाई को अनंतनाग जिले में गोलीबारी की घटनाओं के पीड़ितों के कुछ परिजनों से मुलाकात की थी, लेकिन उन्होंने वह मुलाकात सरकारी आवास में की थी।
घाटी में जारी हिंसा में अब तक 73 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बारे में मुफ्ती ने कहा, “मानव जीवन की क्षति एक बड़ी त्रासदी है और सभी को जम्मू एवं कश्मीर में शांति के लिए प्रयास करना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath